BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 11:04 am
KHABAR : नीमच की लाल माटी में संपन्न हुई अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता, दूधिया रोशनी में हुआ फाइनल मुकाबला, इस टीम के सिर सजा विजेता का ताज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लक्ष्य फाउंडेशन नीमच में 12 से 17 मार्च तक आयोजित अभा गोल्डकप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में रविवार रात को हुआ। दूधिया रोशनी में सीआरपीएफ जालन्धर व एमईजी बैंगलोर आर्मी के बीच हुए रोमांचक फायनल मैच खेला गया। जिसमें सीआरपीएफ जालन्धर ने एमईजी बैंगलोर को 2-0 से पराजित कर फाइनल अपने नाम किया।

कई सालों बाद फुटबॉल प्रेमी दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम में खेले गए इस कशमकश भरे मुकाबले ने निर्धारित समय तक दोनों टीम को गोल नहीं कर सकी। अंत में 15- 15 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया। जिसमें सीआरपीएफ दो गोल मार कर स्पर्धा को जीता। मैच समाप्ति पर अतिथि समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा द्वारा घोषित नगद राशि विजेता को 1 लाख 51 हजार रूपये व उपविजेता को 1 लाख 11 हजार और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी स्व. ओपी साहू (चाचा) की स्मृति में गोल्ड प्लेटेट ट्रॉफी प्रदान की। मैच में सीआरपीएफ के जसप्रीतसिंह सभी के पसंदीदा खिलाड़ी रहे।

फुटबॉल स्पर्धा का जुनून फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। खेल प्रेमियों ने जहां ढेरों ईनामों की घोषणा की। मैच के प्रारंभ से लेकर अंत तक आतिशबाजी होती रही। मैच के पहले अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज लिए खिलाड़ियों व आयोजकों के साथ मैदान का भ्रमण किया तथा राष्ट्रगान के बाद मैच की शुरुआत की। फाइनल मैच में मेन ऑफ द मैच सिंह सीआरपीएफ के गोल कीपर इंद्रजीतसिंह रहे, जिन्हें वरिष्ठ सिया, फुटबॉल खिलाड़ी अर्जुनसिंह अहीर की ओर से अपने पिता काश, स्वर्गीय गंगारामजी अहीर की स्मृति में ट्रॉफी प्रदान की गई।

फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि करणसिंह परमाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, सीआरपीएफ आईजी संदीप दत्ता, कमान्डेन्ट वेदप्रकाश, समाजसेवी कमल गर्ग (दादा), समाजसेवी गोपाल गर्ग (जीजी), बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष जोशी, समाजसेवी संतोष चौपड़ा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE