BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 4:44 pm
KHABAR : राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में शामिल डबरा के खिलाड़ी, 22 से 26 मार्च तक होगी स्पर्धा, आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी संगरूर रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। 31वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता 22 मार्च से 26 मार्च तक संगरूर (पंजाब) में खेली जाएगी। बेसबॉल की मध्यप्रदेश टीम में डबरा के आधा दर्जन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम प्रतियोगिता में शामिल होने पंजाब रवाना हो चुकी है।


मध्य प्रदेश बेसबॉल के सचिव जसराज मेहता ने मध्य प्रदेश के बालक व बालिकाओं की टीम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के बालक एवं बालिकाओं की टीम में नगर के आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।


जिला बेसबॉल संघ के सचिव पंकज दुबे ने बताया कि जहां एक ओर बालकों में जलज दुबे व अमन साहू का चयन किया गया है, तो वहीं बालिकाओं में स्नेहा सेन, शिवानी बघेल, निकिता कुशवाह, नैंसी जाटव और रितिका जाटव का चयन किया गया है। सभी सातों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने संगरूर के लिए मध्यप्रदेश के दल के साथ रवाना हो चुके हैं।


नगर के खिलाड़ियों के मध्य प्रदेश टीम में चयनित किए जाने पर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, एसडीओपी विवेक शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे संभागीय क्रीड़ा अधिकारी कैलाशपुरी गोस्वामी, विनोद कुमार दुबे, किशोर पटसारिया, सुनील झा, डॉ. महिमा माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश मेघानी, विकास मांझी, गजेंद्र सिंह जाट, सोनाली गुप्ता, डॉ. अंकिता सावनानी, विकास गुप्ता, विकास राजोरिया, वीरेंद्र पाल गिल, नीरज झा, केतन बाथम ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE