BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 10:58 am
NEWS : विधायक आक्या व समर्थक पदाधिकारियों की घर वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर थामा पार्टी का दामन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या समर्थक 16 पदाधिकारीयो को शनिवार को जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश चुनाव सहप्रभारी विजया राहटकर, अनुशासन समिति अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी व विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की उपस्थिती में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उपरना ओढ़ाकर पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। 
रविवार को विधायक आक्या व भाजपा में पुनः शामिल किये गये समर्थक पदाधिकारीयो के जयपुर से चित्तौडगढ़ आगमन पर गंगरार स्थित टोल प्लाजा पर बढ़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहां से बड़ी तादाद में वाहनों का काफीला रेली के रूप में चंदेरिया, कलेक्ट्री चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग पहुंचा। समुचे रास्ते कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बनता था। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा विधायक आक्या का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मालाओ से लाद दिया। इस दौरान चित्तौडगढ़ की एक ही शान, चंद्रभान चंद्रभान आदि नारो से समुचा माहोल गुंजायमान हो उठा। 
महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर भव्य मंच बनया गया था जिस पर विधायक आक्या के साथ भाजपा में पुनः शामिल किये गये आक्या समर्थक पदाधिकारी विराजमान थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहां की उन्होने हमेशा पार्टी के वफादार कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। भाजपा एक बड़ा परिवार है और परिवार में छोटी मोटी बाते होती रहती है जिसे भूल कर परिवार के कुनबे को हमें आगे बढाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश प्रगति व खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के इन कार्याे व जनकल्याणकारी योजनाओ को हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है तथा अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक करते हुए चित्तौडगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सी पी जोशी को एक बार पुनः भारी मतो से विजयी बनाना है। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक व पूर्व डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व प्रधान नारायण सिंह नारेला, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पंचायत समिति भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, नगर परिषद के पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, रोहिताश जाट, रतन डांगी, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, सुरेश जैन भदेसर, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कर्नलसिंह राठौड़, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, पूर्व जिला मंत्री हरिसिंह जाट, पूर्व मण्डल महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी, पूर्व मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, लाला गुर्जर, पूरण सिंह राणा, बालकिशन भोई, नरेश जाट, लिटिल भट्ट, कैलाश चोखड़ा, नवीन पटवारी, अशोक रायका, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत आदी मंचासीन थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE