BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 1:04 pm
KHABAR : नीमच में होली के अवसर पर इस साल भी किया चंद्रवंशी गवली ग्वाला समाज ने दंगल का ये बड़ा आयोजन, राजस्थान के प्रतापगढ़ व मंदसौर जिले के पहलवानों ने दिखाया दम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चंद्रवंशी गवली ग्वाला समाज ने हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में नीमच जिले के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान के प्रतापगढ़ और मंदसौर जिले के 150 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो अलग अलग फॉर्मेट में वेट चौंपियन और जिला केसरी में आयोजित की गई। 0-25 25-30, 30 से 35 इस तरह अलग अलग 10 वेट चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

गुरुवार देर रात को इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया जो नीमच के ही ग्वालटोली स्थित गंगादीन अखाड़े की दो पहलवानो के बीच खेला गया। इसमें जिला केसरी के लिए गंगादिन के कुंदन पहलवान विजेता ओर गंगदिन अखाड़े के ही मंजू पहलवान उपविजेता रहे। 

वही समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोली ग्वाला समाज के धन्नालाल पटेल, रामप्रशाद चौधरी, राजू पटेल, श्यालाल दीवान, राजकुमार अहीर, जगदीश हांस, गोपाल सोनी, गुरुदत प्रजापति, किशन खलीफा, रवि दीवान आदि कई मंच पर मौजूद रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को दुपट्टा ओढ़ाकर और गदा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कुश्ती को देखने बड़ी संख्या में देर रात तक लोग जमा रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE