BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 11:09 am
BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह 3 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन, सीएम मोहन यादव आएंगे सतना, जनसभा में होंगे शामिल, करेंगे रोड शो, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। संसदीय सीट से पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए सांसद गणेश सिंह 3 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नाम निर्देशन पत्र जमा कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना आएंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद रोड शो में भी शामिल होंगे।


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का नामांकन दाखिल कराने 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना आएंगे। वे यहां बीटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगे।


बीटीआई मैदान से भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली संयुक्त कलेक्ट्रेट रवाना होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से हो कर जाने वाली इस नामांकन रैली में सीएम डॉ यादव भी शामिल होंगे। भाजपा ने सीएम के सतना आगमन और नामांकन रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।


दावा किया जा रहा है कि सतना संसदीय क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 60 हजार लोग बीटीआई मैदान की जनसभा में शामिल होंगे और नामांकन रैली का हिस्सा बनेंगे।


गौरतलब है कि सतना संसदीय सीट से भाजपा ने अपने चार बार के सांसद गणेश सिंह पर ही भरोसा जताते हुए पांचवीं बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ही लोकसभा चुनाव में ही दांव खेला है।


बसपा से इस बार मैहर से चार बार विधायक रह चुके नारायण त्रिपाठी मैदान में हैं। गणेश सिंह एवं सिद्धार्थ कुशवाहा का चुनावी मैदान में आमना- सामना इसके पहले नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव में भी हो चुका है। तब भाजपा के बागी रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा बसपा से सतना विधानसभा सीट से प्रत्याशी थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE