BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 3:33 pm
KHABAR : मनासा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, पं. दीनदयाल उपध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर फहराया ध्वज, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर आज भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवम श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवम कार्यालय पर ध्वज लगाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, कैलाश पुरोहित , कैलाश आगार ,बाबू  विजयवर्गीय ,सत्यनारायण सोडाणी ,नरेंद्र जी मारू, अश्विन सोनी , भूपेश राठौर , पंकज पोरवाल , राकेश पाटीदार , पंकज छाबडा, ओमप्रकाश कछावा, हरीश ऐनिया बंटी सोडाणी , दिनेश राठौर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनासा के  विधायक माधव  मारू ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संघर्षों के बीच किस तरह आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, उसके बारे में बताया। भाजपा मनासा विधायक की विकासवादी कार्यशैली से प्रभावित हुए कांग्रेस से भाजपा में आए ओम  गुजराती का विधायक कार्यालय पर दुपट्टे से स्वागत किया गया। कार्यक्रम पश्चात विधायक द्वारा नगर के सभी बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम वार्ड वासियों के बीच जा कर मनाया गया। बूथ स्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम के पश्चात विधायक के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन विधायक द्वारा किया गया जिसमे  भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE