BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 12:57 pm
BIG REPORT : जावद विधानसभा का छोटा सा गांव केसरपुरा और कांग्रेस का ये कार्यकर्ता, जब इस बैठक में मिली बड़ी जिम्मेदारी तो लगा बधाईयों का तांता, अब लोकसभा चुनाव में निभाएंगे अहम रोल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच में 7 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को लेकर एक मीटिंग आयोजित हुई। मंदसौर-जावरा-नीमच संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी दिलीप गुर्जर (पूर्व विधायक नागदा खाचरोद) की मौजूदगी में इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने एनएसयूआई से निकले मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र नेता, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानोदय विश्विद्यालय एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिलामहासचिव, पूर्व जावद विधानसभा सेक्टर प्रभारी कुलदीप वर्मा को पदोन्नत कर युवक कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदू पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, विधानसभा प्रभारी लोकेश यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, शहर अध्यक्ष मनीष कदम, युवक कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष राजीव भास्कर, रोहन भील, दीपक भट्ट, विकास गोलू यादव, अंसार अहमद, पार्षद पति साबिर मसूदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 
आपको बता दें कि कुलदीप वर्मा जावद विधानसभा के छोटे से गांव केसरपुरा से नीमच एनएसयूआई की राजनीति में सक्रिय हो आज इस मुकाम पर पहंुचे है। अब वे लोकसभा चुनाव में युवक कांग्रेस की बागडोर संभालेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE