BREAKING NEWS
KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 5:11 pm
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान में चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, टेनिस बॉल से हुए मुकाबले, मप्र व राजस्थान की 12 टीमें ले रही भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के दशहरा मैदान में यादव समाज नीमच सिटी द्वारा यादव चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का आज से आगाज़ हो गया। टेनिस बॉल से खेले जाने वाले तीन दिवसीय टूर्नामेंट में यादव समाज की उदयपुर, फतहनगर, जावरा, नीमच सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान की बारह टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 8 से 10 अप्रैल तक खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर विधायक परिहार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील की। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता नॉकआउट मुकाबला पर आधारित है। विजेता टीम को 21000 रुपए और उप विजेता टीम को 11000 व चमचमाती ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन अवार्ड से भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट में ट्राफियां भारत कंस्ट्रक्शन की ओर से प्रदान की जा रही है। आज बिच्ची इलेवन वर्सेस मिनी टाइगर, सांवरिया इलेवन वर्सेस यादव टाइगर और महाकाल इलेवन वर्सेस प्लंबर इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, हेमंत हरित, भारत यादव, दारा सिंह यादव, विशाल यादव, योगेश जैन,संतोष पंजाबी और यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। फाइनल मुकाबला 10 अप्रैल को शाम 4 बजे खेला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE