BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2024, 5:57 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब की घेराबंदी तो बाइक से पहुंचा रवि, फिर जैसे ही पूछताछ कर ली अधिकारियों ने तलाशी..., माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या मिला, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख से अधिक कीमत का 60 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर लगे ढाबे पर डोडाचूरा की डिलीवरी देने जा रहा था, इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार व्यक्ति डोडाचूरा को लेकर हाईवे के ढाबे पर जाने वाला है। तत्काल कार्रवाई करें तो सफलता मिल सकती है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आक्या सरसोद रोड बालाजी मंदिर के निकट नाकाबंदी करते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुलिए वाले बाइक सवार को रोककर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि पिता मुकेश कुमावत निवासी दलोट जिला प्रतापगढ़ राजस्थान का होना बताया।

आरोपी के कब्जे वाले बैग की तलाशी लेने पर उसमें भरा 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाईवे पर किसी ढाबे वाले को डोडाचूरा देने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE