BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 4:56 pm
NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ कार्यवाही, 16.600 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, पंजाब का एक गिरफ्तार, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने चन्देरिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 16.600 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन नार्काेस चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि चन्देरिया थाना क्षेत्र में उदयपुर- भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर रोलाहेडा पुलिया के पास चौधरी होटल से आगे एक व्यक्ति अपने दोनों कंधों पर अवैध डोडा चूरा से भरे हुए बैग लटकाये खड़ा है, वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से चन्देरिया थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर थाने से थानाधिकारी धर्मराज मीणा जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। सूचना के मुताबिक मौके पर एक व्यक्ति अपने दोनों कंधों पर बैग लटकाये खड़ा था, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने बहुत मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम परमिन्दर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह जटसिक्ख निवासी बहोमाजरा जिला लुधियाना पंजाब होना बताया। पुलिस ने नियमानुसार परमिंदर सिंह की तलाशी ली तो उसके पास दोनों बैग में पीसा हुआ अवैध डोडा चुरा मिला। जिस पर पुलिस ने अवैध डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 16.600 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

पुलिस थाना चन्देरिया पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा- डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्र करण सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश, पुलिस थाना चन्देरिया धर्मराज मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी चन्देरिया, सुनिल महाजन सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, नारायणराम, व बहादुर सिंह।                                   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE