BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 6:35 pm
KHABAR : यादव चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, जब आमने-सामने हुई ये टीमें तो बनी ऐसी स्थिति, 2 राज्यों की 12 टीमों ने लिया था हिस्सा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आयोजित यादव चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता का खिताब जावरा अंबेडकर क्रिकेट क्लब ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में जावरा अंबेडकर क्रिकेट क्लब ने जावरा सुपर किंग को रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। जावरा सुपर किंग ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 78 रन बनाएं। वही स्कोर का पीछा करते हुए जावरा अंबेडकर क्रिकेट क्लब में आठ ओवर में ही तीन विकेट पर 79 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यादव समाज नीमच सिटी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में जावरा का दबदबा रहा। 

उल्लेखनीय है कि नीमच के दशहरा मैदान में टेनिस बॉल से खेले गए तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश और राजस्थान की 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीम को 21000 नगद और चमचमाती ट्रॉफी व प्रत्येक खिलाड़ी को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। वही उपविजेता टीम को 11000 नगद, ट्रॉफी और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीतू यादव, बेस्ट बैट्समैन विक्रम, मैन ऑफ़ द सीरीज और मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड गोलू यादव को दिया गया। टूर्नामेंट में और भी पुरस्कार आयोजकों द्वारा प्रदान किए गए। तीन दिन तक आयोजित मैचों की कमेंट्री लक्की ने की। पुरस्कार समारोह में राजू यादव, महिपाल यादव, रमेश कदम, मुकेश कदम, बलवंत यादव, संतोष पटवारी, लीलाधर  जगर, गंभीरमल यादव, विनोद ठेकेदार, दिलीप ठेकेदार,कुंदन यादव,दीपक यादव और समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। पुरस्कार समारोह का संचालन दारा सिंह यादव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE