BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 3:30 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम दारू में आदिवासी भील समाज ने किया पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, इन टीमों के बीच हुआ फाइनल मुकाबला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ग्राम दारू में आदिवासी भील समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जिसकी शुरुआत 6 अप्रैल को ग्राम दारू के खेल मैदान में हुई थी जिसका समापन आज फाइनल मैच के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष पाटीदार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वप्रथम टॉस की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए ग्राम टाईखेड़ा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 ओवर में 149 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ग्राम हिंगोरिया नीमच (मध्य प्रदेश) की टीम 10 ओवर में केवल 84 रन पर ही ढेर हो गई और फाइनल मुकाबला टाईखेड़ा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) ने 65 रनो  से जीत लिया जिसके पश्चात क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में ग्राम टाईखेड़ा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की टीम को मोतियों की माला व पुष्प माला पहनाकर इनाम की राशि 11000/- रुपए व द्वितीय पुरस्कार ग्राम हिंगोरिया नीमच (मध्य प्रदेश) की टीम को 5000/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरुषकारित किय गया इसी कड़ी में कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) एवं टांटया (मामा)भील समाज जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों व फाइनल विजेता और उपविजेता टीम को संस्था की शील्ड व प्रशंसा पत्र भेंठकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नंबर 08), समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, महामंत्री समरथ राठौर, संगठन मंत्री भगवती (रोहित) माली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन भील, जनपद सदस्य प्रताप सिंह (दारू), महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू देवी भील, अर्जुन राठौर, अंकित श्रीवास्तव, नानूराम भील, हरी राम भील, राहुल दारण, कन्हैया लाल खैर, भैरुलाल चौहान, धन्ना लाल चौहान, उदय लाल,डमर लाल,हरिराम, सिरबंडा व कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE