BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 6:54 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी ने किया चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया सेंटर का शुभारंभ, कन्हैयालाल चौधरी ने कहा- लोकतंत्र का चौथा और महत्वपूर्ण स्तंभ है मीडिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी, चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया सेंटर का शुभारंभ होटल कीर्ती प्लाजा पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मौली बंधन खोलकर पूजा अर्चना कर किया।  शुभारंभ से पूर्व केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन एवं जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने भाजपा का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है यही हमें देश में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारीया मिनटो में प्रदान करता है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रीयो द्वारा किए गए विकास के कार्य, जनता के लिए बनाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगोलिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने मीडिया सरकार एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करता है।
मीडिया का लोकसभा स्तर पर कार्यालय खुलने से चुनाव प्रबंधन और सूचनाओं के आदान प्रदान की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। मीडिया सेंटर के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट,  जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा, उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, बेगू विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,जिला आई टी संयोजक नंदकिशोर लोहार, चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, शुभम सुखवाल, अर्जुन जोनवाल, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद काबरा कार्यालय प्रमुख चेतन गोड, शेखर शर्मा, प्रहलाद टेलर,  लोकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE