BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<     NEWS : फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने प्रतिभावान.. <<     KHABAR : जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखा जाए, यह.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भगवानपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     गुरु पूर्णिमा पर सतगुरु रविदास चरण छू जनसेवा.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में सावन सोमवार की धूम,.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, भगवान.. <<     KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<     गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 7:34 pm
BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी में दो साल से फरार तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों को उपलब्ध करवाया था 1 हजार 767 किलोग्राम डोडाचूरा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ तस्करों को तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम डोडा चूरा उपलब्ध करवाने के मामले में दो साल से फरार वांछित आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
 पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सदर निम्बाहेड़ा के तत्कालीन थानाधिकारी तुलसीराम पु.नि. व जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान सिदवंडी चौराया पर एक ट्रेलर में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 1767 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया था, जिसमें पुलिस ने उक्त ट्रक के चालक बाड़मेर जिले के खेमाराम जाट को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में तस्करों को उक्त डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश जारी थी।
 एएसपी परबत सिंह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. व थाना सदर निम्बाहेड़ा के पुलिस जाप्ता एएसआई लेखराम, कानि. सुरेन्द्रपाल व धर्मचन्द द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपी 35 वर्षीय उखलिया थाना सदर निम्बाहेडा निवासी देवकिशन पुत्र बद्रीलाल गायरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी देव किशन गायरी से मामले में जब्त शुदा अवैध अफीम डोडा चूरा के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE