BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 7:47 pm
BIG NEWS : नीमच में आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाईन सट्टा और पुलिस की दबिश, जब हत्थे चढ़े सटोरिये तो सामने आए ये चौंका देने वाले नाम, फिर दिखा खाकी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देश दिये गये हैं। 

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी उमेश यादव नेतृत्व में संयुक्त रूप से गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 09.04.24 की रात्रि टीआईटी कालोनी, स्कीम न. 36-बी जाजू नगर एवं आईडीबीआई बैंक के पीछे रिसाला मस्जिद के पास स्थित मकानों पर दबिश देकर क्रिकेट बुकी हितेश गनवानी उर्फ हित्तु पिता राजकुमार गनवानी, राबर्ट उर्फ बाबा पिता एडगर मसीह एवं अशपाक उर्फ गुडडु पिता मुरादखान को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में 02 लेपटॉप, 01 कम्प्यूटर, 01 एलईडी टीवी, 13 मोबाईल, 1,50,940/-रूपयें नगदी सहित लगभग 02 करोड़ 75 लाख का क्रिकेट हिसाब जप्त किया जाकर पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 159/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं अपराध क्रमांक 160/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गये थें। उक्त प्रकरणों में घटना दिनांक को 03 मुख्य आरोपियों सहित 05 अन्य आरोपियों कुल 08 को गिरफ्तार किया जाकर 21 अन्य आरोपी नामजद किये गये थें। 

उक्त प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12.04.24 को मुखबिर सूचना पर अलग अलग स्थानों से कन्हैयादास उर्फ हकला पिता घनश्याम दास बैरागी निवासी द्वारिकापुरी विस्तार बघाना, बृजेश उर्फ जीजा जैन पिता रमनलाल निवासी उदय विहार कालोनी नीमच, सोनू पिता पर्वत सिंह ठाकुर निवासी रामअवतार कालोनी बघाना, रफीक पिता निजामुद्वीन निवासी नजराज कालोनी बघाना गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण अनुसंधान जारी होकर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 

जप्त मश्रुका- 
03 एन्ड्राईड मोबाईल एवं 01 की-पेड मोबाईल

सराहनीय कार्य - 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि दिवान सिंह, उनि शिशुपाल सिंह गौड़, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर मनीष बैरवा, आर. विश्वेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE