BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 3:59 pm
BIG NEWS : प्रदेश की राजधानी भोपाल और कक्षा 10 वीं का आखिरी पेपर, जब स्कूल वैन में बैठी 16 साल की छात्रा तो ड्राइवर ने किया ये घिनौना काम, जैसे ही 49 दिन बाद खाकी के सामने आई ये सच्चाई तो उड़ गए होश, फिर बालिका ने सुनाई दर्द की वो दास्तां, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में नाबालिग छात्रा (16) से अपहररण के बाद दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर है। अपहरण के 49 दिन बाद पुलिस छात्रा को बरामद कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को 26 फरवरी को थाना शाहजहांनाबाद इलाके से अग़वा किया गया था। दसवीं कक्षा की छात्रा 10बोर्ड का आखिरी पेपर देने गई थी। वारदात को पीड़िता के स्कूल वैन के चालक ने अंजाम दिया। किशोरी को 49 दिन तक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अहीरपुरा में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात को किशोरी को मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

एसआई पवन सेन ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ईदगाह हिल्स की रहने वाली है। वह शाहजहांनाबाद इलाके के सरकारी स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी अभिषेक सराठे (34) स्कूल वैन का चालक है। उसकी वैन से किशोरी स्कूल जाती थी।

 

लड़की की बोर्ड परीक्षा होने के कारण सेंटर केंब्रिज स्कूल लोअर ईदगाह हिल्स आया था। आखिरी परीक्षा देने के बाद 26 फरवरी को किशोरी घर नहीं लौटी। देर शाम तक परिजनों ने उसकी तमाम रिश्तेदार और परिचितों के अलावा सहेलियों के घर तलाश की। कहीं कुछ जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने वैन चालक पर अपहरण की शंका जाहिर की थी। उसके घर तस्दीक करने पर वह नहीं मिला। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद जा रहा था। लिहाजा पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने लड़की को अहीरपुरा के एक कमरे से मुक्त कराया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वैन चालक उसे अग़वा कर ले गया था। शुरुआती दिनों में शहर के बाहर घुमाता रहा। 40 दिन पहले आरोपी ने जहांगीराबाद में किराए का मकान लिया। यहां उसने पीड़िता को साथ रखा। बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर कई बार ज्यादती की। लड़की को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने पर पॉस्को और रेप की धाराओं में इजाफा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE