BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 7:35 pm
BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे और पिपलिया मंडी की खाकी, जब मुखबिर ने दी सूचना तो एक्शन में आई खाकी, जैसे ही घेराबंदी कर रोकी तेज रफ्तार क्रेटा कार, फिर अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, बड़ी मात्रा में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, प्रवीण चढ़ा हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मण्डी। पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 01 क्विंटल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक हुंडई क्रेटा कार को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एंव आगामी लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी निरीक्षक नीरज सारवान एंव थाना प्रभारी नारायणगढ निरीक्षक अनिल सिंह रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पकडने मे मिली सफलता । दिनांक 16.04.2024 को थाना पिपलियामण्डी क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर का सउनि राजेश परमार व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए महुँ नीमच हाईवे रोड सर्विस लेन पर हुंडई क्रेटा कार क्रमांक GJ.06.PA.5664 को रोककर चालक प्रवीण कुमार पिता रघुनाथराम विश्नोई उम्र 27 साल निवासी नयावाडा तहसील बागौडा थाना बागौडा जिला सांचौरा राजस्थान व उसके आधिपत्य वाली क्रेटा कार से 07 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया व आरोपी को प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर एन डी पी एस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेवचना मे लिया गया । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ  करते आरोपी प्रवीण ने बताया की वह उसके साथी नरेश  के साथ डोडाचुरा लेने आया था व दोनो आरोपिगणो ने डोडाचुरा आरोपी आजाद पिता नईम मंसुरी मुसलमान निवासी हरसोल थाना नारायणगढ से लिया था जो प्रकरण मे नरेश तथा आजाद को भी आरोपी बनाया गया ।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
प्रवीण कुमार पिता रघुनाथराम विश्नोई उम्र 27 साल निवासी नयावाडा तहसील बागौडा थाना बागौडा जिला सांचौर राजस्थान 

नाम फरार आरोपीः-
- नरेश पिता रामारामदेव जाट निवासी चाडी थाना रामसर जिला बाडमेर राजस्थान
- आजाद पिता नईम मंसुरी मुसलमान निवासी हरसोल थाना नारायणगढ जिला मंदसौर 

जप्तशूदा मश्रूका-
- 01 क्वींटल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 13,90,000/- रुपये
- हुंडई क्रेटा कार क्रमांक GJ.06.PA.5664 किमती 8,00,000/- रूपये

सराहनिय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, निरीक्षक अनिल सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी चौकी पिपलियामंडी, सउनि राजेश परमार, प्र आर हरदेश वर्मा, प्र आर धिरेन्द्र सिंह, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर शांतिलाल गुर्जर, आर बंटीदास बैरागी, आर घनश्याम नागदा, आर वीपी सिंह, आर चालक धनपाल सिंह, आर चालक सुंदर सिंह थाना पिपलायमंडी तथा थाना नारायणगढ से प्र आर पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, प्र आर जितेन्द्र सिंह गौड, आर हुकुम सिंह, आर निर्मल सिंह, आर नंदकिशोर, आर रणजीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा । जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE