BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 7:58 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के ग्रामों का किया सघन जनसंपर्क, बोले- कांग्रेसी सरकार में टेंट में राम देखें और भाजपा सरकार में भव्य मंदिर में प्रभु विराजित है, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है और विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब युवा, किसान, महिला और गरीबों को विकास होगा। इसके लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है। इन चार स्तंभो के र्स्वागीण विकास से ही एक दिन भारत विश्व गुरू बनेगा। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के नगर एवं मंडल के ग्रामों में जनसंकर्प के दौरान कही।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के जावरा नगर एवं ग्राम कलालीया, रिंगनोद, गोठडा, कामलिया, बनवाडा, बिनोली, आलमपुर ठिकरीया, वण्डवा, ऊणी, नयानगर, खेडाखेडी, मीना खेडा, आक्याबेडी, बहादुरपूर, लालाखेडा में जनसंपर्क एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी आगे बड़ा रही है। हमने दूसरी सरकारों के कार्यकाल में टेंट में भी राम देखे है लेकिन मोदी सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर भक्तों से किया हुआ वादा पूरा किया। उन्होने कहा कि ने जो कहा करके दिखाया। यह मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिज्ञा थी। उन्होने क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि देश का सबसे बड़ी सड़क दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे आपके क्षेत्र से गुजर रही है जिसके बाद यहा रोजगार के अवसर तो बड़ेंगे साथ ही क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। जावरा-उज्जैन फोरलेन
2 हजार करोड़ की माही जलसमूह प्रदाय योजना से क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल हेतु पानी उपलब्ध होगा। संसदीय क्षेत्र में 90 हजार से अधिक आवासो का निर्माण हुआ आगे भी मोदी सरकार यह योजना जारी रखेगी और वंचितों को आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ही क्षेत्र में तीन पीएमश्री स्कूल की सौगात मिली तो रेलवे का दोहरीकरण और वि़द्युतीकरण का कार्य हुआ और स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है।
विधायक राजेन्द्र पांडे ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासो से क्षेत्र को कई उपलब्धियां मिली। हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए कार्य हुआ। आने वाली 13 मई को एक बार फिर हमें हर घर कमल खिलाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर सरकार योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इसी के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की-
सांसद सुधीर गुप्ता ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रातः अम्बे माता मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कन्या पूजन किया। इसके पश्चात  वसीठा धोबी समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर समाजजनों को बधाई शुभकामना दी।जावरा नगर में बजरंग दल एवं हनुमान चालीसा समिति द्वारा आयोजित धर्मसभा में शामिल होकर उपस्थित संतजनो का सम्मान किया। सांसद गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी पर्व की बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE