BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 5:34 pm
NEWS :  जिला पुलिस की विशेष टीम में वांछित अपराधियों की धरपकड़ में कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी के छः साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी एमपी से गिरफ्तार, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की विशेष टीम में वांछित अपराधियों की धरपकड़ में कार्रवाई करते हुए गंगरार पुलिस थाने के मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वर्ष 2018 से फरार वांछित स्थाई वारंटी को मंदसौर एमपी से गिरफ्तार किया हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर थानाधिकारी निम्बाहेड़ा रामसुमेर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, कानि. हेमंत, जगदीश धाकड व रंजीत का गठन किया। 


टीम ने वर्ष 2018 से थाना गंगरार के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मंदसौर जिले के अफजलपुर निवासी हीरालाल पुत्र अमृत लाल सालवी को मंदसौर बस स्टेंड आने की सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गवाएं तुरंत मंदसौर बस स्टैंड पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली के कांस्टेबल सूरज सिंह का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE