BREAKING NEWS
रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<     KHABAR : बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर, राहगीर.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया उंकारलाल हत्याकांड का.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<     KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<     KHABAR : मानसून से पहले मनासा अलर्ट- सीएमओ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 6:15 pm
BIG REPORT : सुधीर गुप्ता ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भैसोदा मंडल ग्रामों में किया जनसंपर्क, दुधाखेडी माताजी किए दर्शन, कहा- मोदी के नेतृत्व मे हर क्षेत्र में हुआ विकास, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। दस वर्षाे में संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। 2500 करोड की लागत से गरोठ-उज्जैन फोर लेन मार्ग बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार व्यवसाय बढेगा। भानपुरा नहर परियोजना, गरोठ सिंचाई योजना,सुवासरा शामगढ सिंचाई योजना से हर गांव के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे। मोदी सरकार ने किसानों और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। उक्त बात भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने भैसोदा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। सांसद सुधीर गुप्ता ने दुधाखेडी माताजी की आरती व दर्शन कर माता का आशिर्वाद लिया।


शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने भैसोदा मंडल के बुडनपुर,कुतलखेडी, सातलखेडी, परोनिया, दुधाखेडी, टुंगनी, मिठृनखेडी, हरनावदा, लोटखेडी, खजुराना, खेरखेडी, पांगा, गोविंद खेडा, भैसोदा नगर परिषद, कैसोदा, चौकी, धुंआखेडी, ढाबा, बोरदा, लेदीकला, ओसारा, रायपुरीया, बाबुल्दा, कुकडेश्वर जनसंपर्क कर फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। संसद गुप्ता ने कहा कि चंबल का पानी आज खेतों को सिंचाई के लिए उपलब्ध हो रहा है, जिससे खेती का रकबा भी बड़ा है। महिलाओं को पेयजल के लिए भटकना नही पड़ रहा है। वही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय और पीएमश्री व सीएम राइज स्कूल की सौगातें भाजपा सरकार में इन 10 वर्षाे में मिली।


लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड ने कहा कि क्षे़त्र में आधुनिक सडको का निर्माण हुआ है। केन्द्रिय स्कूल, आवास नल जल जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला है। भैसौदा मंडी से कालाकोट मार्ग से और सुविधा बढेगी। इस बार फिर एक बार हर बूथ पर कमल खिलाकर सांसद सुधीर गुप्ता को विजय बनाना है। गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के साथ सडक, रेलवे, उर्जा के क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबूलाल बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया, भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, मंडल प्रभारी राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष सौदानसिंह गुर्जर, विनीत यादव, मेलखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत, खड़ावदा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE