BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 8:23 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस और आरोपी धीरज, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश तो चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की नारायणगढ पुलिस की सक्रियता से एक लूट का फरार आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा राउण्ड जप्त किया गया है। साथ ही लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कूटी और लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाईल भी जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर फरार आरोपीयो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य मे दिनांक 19.04.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नारायणगढ़ अनिल रघुवंशी को थाना नारायणगढ के लुट के अपराध मे फरार आरोपी धीरज सिंदम के सबंध मे मुखबिर सुचना प्राप्त होने पर नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्य़वाही करते हुवे बालाजी मंदिर के सामने बादरी फंटा से एक बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी के चालक धीरज पिता नारायण सिंदम उम्र 21 साल निवासी लुनाहेडा थाना पिपलिया मंडी जिला मन्दसौर को पकडा जो मौके पर अपनी कमर मे एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के लगाये मिला जिसे मौके से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 25,27 ARMS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से लुट की घटना मे प्रयुक्त टीवीएस जुपीटर स्कुटी तथा लुटा गया मोबाइल जप्त किया गया तथा जप्तशुदा अवैध देशी कट्टे के संबंध मे पुछताछ के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा ।  

गिर. आरोपी-
धीरज पिता नारायण सिंदम उम्र 21 साल निवासी लुनाहेडा थाना पिपलिया मंडी 

जप्त मश्रुका-
अवैध हथियार 01 देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के कीमती 10,000 रुपये ।
घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर टीवीएस जुपीटर स्कुटी कीमती 80,000 रुपये जप्त ।
लुटा गया विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 8000 रुपये जप्त।

आपराधिक रिकार्ड-
क्रं.    थाना     अपराध क्रमांक     धारा 
01    पिपलियामंडी    02/2023    379 भादवि
02    पिपलियामंडी    03/2023    379, 411 भादवि
05    नारायणगढ    36/2024    394,34 भादवि
06    नारायणगढ    89/2024    25,27 आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम-    
उक्त कार्यवाही मे पुलिस थाना नारायणगढ़ के थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, प्रआर.पुष्पेन्द्रसिह, प्रआर. दीपक बैरागी, प्रआर. विजयपाल, आर. शिवलाल पाटीदार, आर.कन्हैयालाल गुर्जर, आर. राहुल परमार, आर संजय धनगर, आर. निर्मल सिह, आर. सुर्यपाल सिह, सैनिक कृष्णपाल की  सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE