BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2024, 11:19 am
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और नीमच जिले का पप्पू, जब अफीम लेकर हुआ रवाना तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही किया ये काम तो अधिकारियों को हुआ शक, तलाशी ली तो उड़ गए होश, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

सिंगोली। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार में तस्करी की जा रही 3.320 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया  है। एक नाबालिग को डिटेन किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन नार्काेस चलाया जा रहा है द्य समस्त थानाधिकारी को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है द्य इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं रामेश्वरलाल के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगूं रविन्द्र चारण पु.नि. थानाधिकारी थाना बेगू मय जाप्ता द्वारा जयसिहपुरा तिराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।  

नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार आती हुई नजर आयी। जिसमे चालक सहित एक व्यक्ति और बैठा नजर आये। पुलिस द्वारा कार को चौक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो स्वीफ्ट कार चालक कार को नाकाबन्दी स्थल से थोडी दूरी पर रोककर वापस घूमाने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त कार को बामुश्किल से रोका जाकर तलाशी ली गई तो उक्त कार की डिग्गी मे 03 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसे कार सहित जप्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गुंजालिया थाना रतनगढ निवासी पप्पूलाल पुत्र नानालाल मीणा को गिरफ्तार किया गया व उसी के साथी एक बालक को डिटेन किया गया।

आरोपी के कब्जे से जप्तशुदा अवैध अफीम के सम्बध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी बैगू रविन्द्र चारण पु.नि., हैड कानि. भगवानलाल, कानि. प्रकाश, जगदीप व रतन सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE