BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 5:45 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में सटोरियों पर शिकंजा, पुलिस कप्तान के निर्देश पर फिर हुई ये बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट बुक्की सन्नी कपूर, विजय तिवारी व राजेश अहीर सहित ये चढ़े खाकी के हत्थे, करोड़ों का हिसाब हुआ जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस की विशेष टीम ने आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट का सट्टा लगाने वाले सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के निर्देशन व नेतृत्व में गठित टीम ने 21 अप्रैल की रात को धनेरिया रोड बघाना के पास से ग्रांड आई 10 कार से क्रिकेट बुक्की सन्नी कपूर, विजय तिवारी व राजेश अहीर को ऑनलाइन वेबसाईट लोटस 365 के माध्यम से सट्टा करते हुए पकड़ा। इनसे पूछताछ में सामने आए अन्य सटोरियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 09 सटोरियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रूपये का हिसाब जब्त किया है। 

ग्रांड आई 10 कार में बैठा था क्रिकेट बुक्की सन्नी-
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात में धनेरिया रोड़ बघाना के पास से ग्रांड आई 10 कार से क्रिकेट बुकी सन्नी कपुर, विजय तिवारी एवं राजेश अहीर को ऑनलाईन वेबसाईट लोटस 365 के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करते हुए पकड़ा। इन सटोरियों ने पूछताछ में अपने साथी निलेश रैगर, विकास नागोरी, मनोज समदानी, कपिल सोनी, भावेश वासु एवं मनीष जैन उर्फ मनीष पुस्तक के साथ मिलकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना कबूला। इन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस तरह से अर्जित करते थे अवैध लाभ- 
पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये सटोरिये फर्जी तरीके से सिम प्राप्त कर अलग अलग शहरों से लोगों से फर्जी बैंक अकाउन्ट गलत तरीके से लेकर लोटस् 365 वेबसाईट के माध्यम से कस्टमर को डाटा देते एवं फर्जी सिमो से गलत नाम बताकर वेबसाईट पर खेलों पर दांव लगाकर अवैध लाभ अर्जित करते है। आरोपियों ने अन्य 10 नामों का भी खुलासा किया है जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। इन्हें भी चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के विरूद्ध बघाना थाना पर अपराध क्रमांक 121/24 धारा 419, 420 भादवि एवं 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 

ये सटोरिये चढ़े खाकी के हत्थे- 
सन्नी पिता बेनियन कपूर उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारिकापुरी बघाना, राजेश पिता वरदीचंद अहीर उम्र 35 वर्ष निवासी स्कीम न. 36 नीमच, निलेश पिता भेरूलाल रैगर उम्र 22 वर्ष निवासी तिरूपति नगर मनासा रोड़ नीमच सिटी, विकास पिता संतोष कुमार नागोरी उम्र 46 वर्ष निवासी छोटीसादड़ी राजस्थान, मनोज पिता बाबुलाल समदानी महेश्वरी उम्र 29 वर्ष निवासी इदगाह चौराहा निम्बाहेड़ा राजस्थान, कपिल पिता नंदकिशोर सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी निम्बाहेड़ा राजस्थान, भावेश पिता ओमप्रकाश वासु उम्र 23 वर्ष निवासी जेके कॉलोनी निम्बाहेड़ा राजस्थान, विजय पिता देवीदीन तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी इन्द्रानगर नीमच सिटी, मनीष जैन उर्फ मनीष पुस्तक पिता रमेशचन्द्र जैन उम्र 45 वर्ष निवासी पुस्तक बाजार नीमच। 

सटोरियों के कब्जे से यह जब्त- 
पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 02 लेपटॉप, 28 एन्ड्राईड मोबाईल, 07 एटीएम, 08 चेकबुक, 02 बैंक पासबुक, 02 पेनड्राईव, 01 ग्रांड आई 10 कार सहित सट्टा उपकरण व 05 करोड़ रूपये का आईपीएल क्रिकेट सट्टे का हिसाब जब्त किया है। 

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका- 
सटोरियों पर कार्रवाई में थाना प्रभारी बघाना विजय सागरिया, उप निरीक्षक शंभुसिंह चुण्ड़ावत, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, ज्ञानचंद यादव, सतेन्द्र सिंह, आदित्य गौड़, आरक्षक लखन प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, विश्वेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक लता अहीर की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE