BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 11:20 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का नयाखेड़ा बायपास और मुखबिर की सूचना, जब पहुंची सफेद रंग की तेज रफ्तार कार तो अधिकारियों ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिये ड्राइवर सीट के नीचे ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था मुकेश, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। नई आबादी पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर नयाखेड़ा बायपास के निकट कार से एक करोड़ तीन लाख रुपए नकद और 4 किलो चांदी जब्त की है। नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में केश ले जाया जा रहा है।

 

मुखबिर की सूचना पर ननयाखेड़ा बाई पास पर नाकाबंदी कर कार को रोककर तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे एक बॉक्स में छिपाकर रखे 1 करोड़ 3 लाख रुपए और 4 किलो चांदी बरामद की गई।

 

कार में विशाल पिता मनोहर सोनी निवासी सराफा बाजार मंदसौर, ड्राइवर मुकेश पिता ओंकारलाल धनगर निवासी कचनारा और ड्राइवर की पत्नी सवार थी। इनसे पूछताछ करने पर ये केश व चांदी के बारे में कोई दस्तावेज नहीं बता पाए। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

प्रारंभिक जानकारी में ये राशि हवाला की होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में आयकर विभाग को सूचना दी गई। टीआई तिवारी ने बताया मामले में कार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE