BREAKING NEWS
KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 5:21 pm
BIG NEWS : क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा और मनासा की खाकी, जब अधिकारियों को लगी पुख्ता भनक तो दी यहां दबिश, भूवनेश्वर उर्फ मोनू और रवि चढ़ा हत्थे, हजारों रूपये की नकदी जब्त, ये सटोरिये हुए फरार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा वर्तमान में चल रहे आईपीएल को लेकर निगाह रखने व सट्टा लगाने वालांे पर कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवल सिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एसके यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए कस्बा मनासा से 6 आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पुलिस को दिनांक 22.04.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भुवनेश्वर उर्फ मोनु पिता दिनेश तिवारी, रवि पिता कैलाशचंद्र पुर्बिया निवासी मनासा के एड्राएड मोबाईल फोन पर आईपीएल टीम मुम्बई इण्डियन वर्सेस राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट मैच में ट्रूबेट 9 आईडी से लाखो रुपये का आनलाईन सट्टा खेलकर अवैध लाभ कमा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण भुवनेश्वर उर्फ मोनु पिता दिनेश तिवारी उम्र 30 साल निवासी काछी मोहल्ला मनासा हाल मुकाम गुलमण्डी खारेकुए के पास भीलवाड़ा राजस्थान, रवि पिता कैलाशचंद्र पुर्बिया उम्र 30 साल निवासी पुर्बिया मोहल्ला मनासा को आईपीएल टीम मुम्बई इण्डियन वर्सेस राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट मेच मे ट्रूबेट 9 आईडी से आनलाईन सटटा खेलते हुए रंगे हाथो पकडा गया तथा आरोपीयों से तीन एड्रांएड मोबाईल फोन व 4000 रुपये जप्त किये गये ।

जप्ती-

तीन एंड्राएड मोबाईल किमती 45000 व नगदी 4000 रू

गिरफ्तार आरोपी - 
- भुवनेश्वर उर्फ मोनु पिता दिनेश तिवारी उम्र 30 साल निवासी काछी मोहल्ला मनासा हाल मुकाम गुलमण्डी खारेकुए के पास भीलवाड़ा राजस्थान ।
- रवि पिता कैलाशचंद्र धनगर उम्र 30 साल निवासी पुर्बिया मोहल्ला मनासा ।

फरार आरोपी 
- अनिल राठौर निवासी मनासा ।
- धीरज तिवारी निवासी मनासा ।
- मनोज नागदा निवासी पिपल्या रावजी थाना मनासा ।
- राहुल धाकड़ निवासी धमनार थाना दलौदा जिला मंदसौर ।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा एवं उनकी टीम उनि० निलेश सोलंकी, आर विवेक धनगर, आर दिपक सेन, आर कुशलपाल, आर अनिल असवार, आर पंकज राठोर आर अनिल धाकड़, आर तेजसिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE