BREAKING NEWS
KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 6:46 pm
NEWS : शहर में हुई बाईक चोरियों का खुलासा, मोटरसाइकिल चोर व एक खरीददार चढ़ा हत्थे, आरोपी से तीन मोटर साईकिलें बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत दिनों शहर चित्तौड़गढ़ में हुई मोटर साईकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बाईक चोर व एक खरीददार को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटर साईकिलें बरामद की हैं। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 03 अप्रैल को शहर चित्तौड़गढ़ के मीरा मार्केट स्थित आईआईएफएल समस्ता फाईनेंस के कार्यालय के बाहर से दो मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने की घटना पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। शहर चितौड़गढ़ में हुई चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार शहर कोतवाल संजीव स्वामी पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई प्रहलाद सिंह, देवीलाल, कानि. ओमप्रकाश, सुनिल कुमार, दिलीप कुमार की एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी भीलवाड़ा जिले के बड़ा महुआ (महुआ कलां) थाना सदर भीलवाड़ा निवासी नवीन पुत्र शोभालाल सुवालका एवं चोरी की मोटर साईकिल के खरीददार जीवलिया पुलिस थाना माण्डल निवासी प्रकाश चन्द्र पुत्र दुर्गालाल ढोली को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटर साईकिलें बरामद की गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी नवीन सुवालका एवं प्रकाश चन्द्र ढोली को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE