BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अफीम की तस्करी, जैसे ही मनासा के रूपेश ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, जब अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे ऑपरेशन नार्काेस के तहत एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पु.नि के सुपरविजन में सोमवार को देवेन्द्र कुमार उ.नि. ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. अमित, राकेश, रामकेश, विजय सिह, हेमन्त व राजेन्द्र सिंह द्वारा नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आ रहे मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 600 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रायसिंहपुरा थाना मनासा निवासी 22 वर्षीय रूपेश गन्धव पुत्र मॉगीलाल ढोली को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE