BREAKING NEWS
NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 6:15 pm
NEWS : एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस की विशेष टीम ने एमपी में निवासरत अब तक 50 से अधिक अपराधियों को दबोचा, दो ईनामी अपराधियों सहित कई गंभीर मामलों में वांछित 53 आरोपी हिरासत में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस की गठित विशेष टीम ने जिले के थानों में विभिन्न मामलों में दर्ज प्रकरणों में मध्यप्रदेश में निवासरत वांछित अपराधियों को तलाश कर दबोचने का महत्वपूर्ण कार्य किया हैं।  एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने 10-10 हजार रुपये के दो ईनामी अपराधियों सहित कई गंभीर मामलों में वांछित अब तक 50 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देशन में थानाधिकारी भदेसर रविन्द्र सेन व थानाधिकारी कनेरा आजाद पटेल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया था। इन विशेष टीमों में कोतवाली निम्बाहेड़ा से एएसआई सूरज कुमार, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कानि. रामावतार, एसपी कार्यालय के हैड कानि. राकेश, थाना बेगूं के राधेश्याम व कनेरा के वीरेन्द्र, कोतवाली निम्बाहेड़ा के चेतन, पुलिस लाईन से देवेंद्र को शामिल किया गया।

जिले के विभिन्न मामलों में गंभीर प्रकृति के अपराधों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, पुराने सड़क दुर्घटनाओं के मामलों, गो तस्करी, अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने में वांछित, लूट, नकबजनी, चौक अनादरण जैसे अपराधों में वांछित अपराधियों की तलाश कर धरपकड़ करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जिसमें 10- 10 हजार रुपये के दो ईनामी बदमाश भी शामिल हैं।

टीम ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर गहन छानबीन कर जिला चित्तौड़गढ़ के वांछित 26 अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य के नीमच जिले से दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है, वहीं  जिला चित्तौड़गढ़ के वांछित 27 अपराधियों को मंदसौर जिले से डिटेन कर हिरासत में भेजा है।

उल्लेखनीय है कि कई मामलों में पिछले 01 साल से 16 सालों से अधिक समय से फरार अपराधी जिनके खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट व धारा 299 सीआरपीसी का वारंट जारी किया हुआ था एवं कई अनुसंधानाधिन मामलों में वांछित अपराधियों को मध्यप्रदेश पुलिस की सहायता लेकर उनके छिपने के ठिकानों से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले के निवासरत मध्यप्रदेश के प्रकरणों में वांछित अपराधियों को भी पकड़ कर संबंधित को सुपुर्द किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE