BREAKING NEWS
KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 4:26 pm
KHABAR : ममता मीणा ने दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को दिया चौलेंज, बोलीं- पूर्व सीएम के बेटे से हमारा कॉम्पिटिशन, राघौगढ़ को चाचौड़ा से पीछे छोड़ देंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। बीते विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं पूर्व डस्। ममता मीणा इंडी गठबंधन के तहत राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार कर रही हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान ममता ने दिग्विजय के सामने ही उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को चौलेंज कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कभी खुद के साथ काम करने वाले भाजपा प्रत्याशी पर जमकर भड़ास निकाली। रविवार को हुई चुनावी सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, गुना जिले की चांचौड़ा से बीजेपी की विधायक रहीं ममता मीणा, राजगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अजगरी गांव पहुंची थीं। यहां सभा में दिग्विजय भी मौजूद थे।


जनसभा में ममता मीणा ने कहा- श्राजा साहब (दिग्विजय सिंह) से एक चीज कहना चाहती हूं। आपके जो सुपुत्र विधायक हैं, वो यहां आए नहीं, मैं उनसे कहती कि हमारा कॉम्पिटिशन तो आपसे भी है। हम तो चाचौड़ा को एक नंबर पर लाएंगे और राघौगढ़ को भी पीछे छोड़ देंगे। पूरे मप्र में चाचौड़ा एक नंबर पर आना चाहिए।


सांसद रोडमल ने खुद का विकास किया
पूर्व विधायक ममता मीणा ने कहा, मैं रोडमल नागर (भाजपा प्रत्याशी) से पूछना चाहती हूं कि चाचौड़ा विधानसभा के लिए क्या किया? कौन सी बड़ी योजना लेकर आए? जब मैं विधायक थी, मेरे कार्यकाल में काम मंजूर हुए थे, रोडमल नागर ये नहीं बता सकते कि वो सभी काम मैंने कराए। उन्होंने खुद का बहुत ज्यादा विकास कर लिया, यह चाचौड़ा क्षेत्र वालों से छुपा नहीं है।


रोडमल अपने कार्यकर्ताओं को ही नहीं पहचानते
ममता मीणा ने कहा, जो सुख-दुख में हमारे बीच में 10 साल में कभी एक बार नहीं आया। अरे भैया, बेटे की शादी रोज नहीं होती, बेटी की शादी रोज नहीं होती। हमारे घर में अगर किसी की मौत होती है तो वह रोज थोड़ी मरते हैं। सुख-दुख के क्षण में किसी कार्यकर्ता के पास आए हो तो बताएं। अगर किसी मीटिंग में किसी ने कुछ पूछ लिया तो 50 लोगों के सामने ऐसा बुरा डांटते हैं कि उसकी शक्ल देखने लायक होती है। ऐसे तो कोई एसपी सिपाही को नहीं डांटता है। इससे भी ज्यादा बुरी स्थिति होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE