BREAKING NEWS
KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 5:41 pm
KHABAR : संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा बुढा नगर एवं नारायणगढ नगर में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, पढे़ शबीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नारायणगढ़। पानी जितना इंसानों के लिए जरूरी है उतना ही बेजुबान पशु पक्षियों के लिए है। पानी इंसानों को तो सरलता से उपलब्ध हो जाता है परन्तु बेजुबान जानवरों पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। पानी बेजुबान पशु पक्षियों को सरलता से उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरा विथं सेल्फी अभियान सीजन-5 अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत संस्था प्रतिवर्ष 21000 हजार निःशुल्क परिंडे लगाती है। संस्था द्वारा इस अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल से की जा चुकी है। संस्था द्वारा प्रतिदिन परिंडे लगाने का कार्य सतत् जारी है।। आज संस्था द्वारा बुढा नगर एवं नारायणगढ नगर में सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगहों पर 500सौ परिंडे लगाए गए। एवं आम लोगों में वितरीत किए गए। पक्षियों के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य में नगरवासी भी बड़े उत्साह के साथ सामिल हुए। साथ ही संस्था के पदाधिकारी द्वारा आम लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

 

उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जडोलिया, प्रदेश महासचिव लखन मालवीय,जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा, जिला सचिव बालमुकुंद मालवीय, तह. व्यवस्थापक अरविंद दांगी, सदस्य सुनील सोलंकी, विजय बैरागी आदि बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सूरज धनगर द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE