BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 6:06 pm
BIG NEWS : 26 साल की विवाहिता, जब पति से हुई अनबन तो नजदीक आया विनय कालरा, फिर जैसे ही बातों में उलझाकर किया ये घिनौना काम तो..., जब नर्सिंग स्टूडेंट ने सुनाई बंद कमरे में हुई उस हैवानियत की दास्तां तो उड़ गए खाकी के होश, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने 26 साल की महिला की शिकायत पर विनय कालरा निवासी एरोड्रम के खिलाफ रेप सहित धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। पति द्वारा छोड़ने के बाद पीड़िता कालरा के संपर्क में आई। आरोपी ने दोस्ती का गलत फायदा उठाया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में किसी अन्य युवती से शादी कर ली।


पढ़िए पीड़िता की जुबानी धोखे की पूरी कहानी...
पीड़िता ने पुलिस को बताया, मैं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हूं। वहीं घर खर्च चलाने के लिए बेकिंग कंपनी में जॉब भी करती हूं। 2021 में विनय से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। हमारे बीच चौटिंग होने लगी। हमारी बातचीत करीब एक साल तक चली।


जब मैं लसूड़िया इलाके में रहने आई तो विनय का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। उसने मुझसे कहा कि मैं इस दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहता हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैंने उसे बताया कि मेरी पहले शादी हुई थी। लेकिन अब तलाक हो चुका है।


इस पर विनय ने कहा कि उसकी भी पहले शादी और फिर तलाक हो चुका है। उसने कहा कि क्या हम नए सिरे से अपना जीवन शुरू नहीं कर सकते। मुझे उसकी बातों पर भरोसा हो गया। मैंने उससे कहा कि हम दोनों पहले शादी करेंगे, उसके बाद ही आगे कदम बढ़ाएंगे।


इस पर विनय ने कहा कि तुम मुझे पिछले एक साल से जानती हो। क्या में तुम्हें धोखा दे सकता हूं। मैं अपने परिवार से बात करके तुमसे जल्द ही शादी कर लूंगा और मेरे मना करने के बाद भी संबंध बनाए। फिर वो लगातार मेरे साथ संबंध बनाने लगा।


मैंने उससे कहा कि अपनी शादी नहीं हुई है। तो वह कहता कि तुम डरो मत। मैं अपने परिवार को राजी कर जल्द तुमसे शादी कर लूंगा। तुम मुझ पर विश्वास रखो। इसके बाद वह मेरे घर पर आकर संबंध बनाता रहा। शादी का झांसा देकर मुझे विश्वास में लेता रहा।


दोस्ती का वास्ता देता रहा। लेकिन पिछले चार-पांच माह से विनय ने मुझ से दूरी बना ली। मेरे कई बार फोन लगाने पर भी फोन नही उठाता। जब मैं शादी करने का पूछती तो कहता कि मेरे घर वाले तुमसे शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए अब शादी नहीं हो सकती।


इसके बाद पीड़िता ने विनय से धोखा देने और इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही। इस पर विनय ने धमकी दी कि अगर तुम पुलिस में एफआईआर का सोचती भी हो तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। तुम जानती नहीं हो।


पीड़िता ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से विनय से मिलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन विनय मिलने को तैयार नहीं और लगातार धमकी भी दे रहा है। इससे परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE