BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 4:46 pm
BIG NEWS : मंदसौर का कौशल्या विहार रिसॉर्ट और विवाह समारोह का आयोजन, जब एक बच्चे ने दिया मौका पाते ही इस वारदात को अंजाम तो उड़े सबके होश, अब खाकी कर रही मामले की जांच, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। कौशल्या विहार मैरिज रिसॉर्ट में विवाह समारोह के बीच करीब चार लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें एक बालक बैग उठाकर जाते हुए नजर आ रहा है। मामले में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

 

जानकारी के अनुसार निपानिया अफजलपुर निवासी चंदन शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई की उसके मामा की बेटी का विवाह 26 अप्रैल की रात में मंदसौर के कौशल्या विहार मैरिज गार्डन में चल रहा था। इस विवाह में राजस्थान के बोलिया बुजुर्ग निवासी उसकी बहन प्रीति शर्मा भी आई थी। जिसके पास एग बेग था, इसमें 10 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने थे। कुल मिलाकर बेग में करीब 4 लाख रुपए की रकम थी।

 

रात के करीब 10 बजे एक बालक ने मौके का फायदा उठाते हुए बहन के पास रखा बेग चोरी का ले गया। रिसॉर्ट्स में सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक बच्चा बेग हाथों में लिए रिसोर्ट से बाहर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित के इसकी शिकायत शहर कोतवाली पोलिस को की है। मामले के पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE