BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 3:43 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की कोतवाली पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब प्रतापगढ़ रोड पर की घेराबंदी तो बाइक से पहुंचा जाबिर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था तस्कर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में मादक पदार्थ तस्कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख का 100 ग्राम एमडी ड्रग और 1 लाख की 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त किया है। अब पुलिस आरोपी से बाकी की जानकारी हासिल कर रही है।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतापगढ़ रोड़ गोपाल कृष्ण गोशाला के पास नाकाबंदी कर एक बाइक सवार को रोककर हिरासत में लिया। जिसने अपना नाम जाबिर खा पिता महमूद खा मेवाती (36) निवासी अचेरा थाना वाईडी नगर मन्दसौर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। एसआई एसएस कनेश ने बताया कि बरामद मादक ड्रग की कुल कीमत 21 लाख है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया। जहां कोर्ट में तीन दिन का रिमांड सौंपा है। आरोपी से एमडी ड्रग व अफीम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE