BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 11:46 am
BIG NEWS : नीमच शहर की ये कॉलोनी और काली अँधेरी रात, जब सुबह उठकर देखा बदरुद्दीन ने घर के बाहर का माजरा तो उड़ गए होश, फिर आनन फानन में लगाई यहां दौड़, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर         

Share On:-

नीमच। शहर की बोहरा कॉलोनी स्कीम नंबर 36 बी से बीती रात चोर बदरुद्दीन पिता अहमद अली की मोटरसाइकिल चुराकर भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने चोरी की इस वारदात की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई हैं। 
वाहन मालिक बदरुद्दीन ने बताया कि मैंने अपने मकान नंबर 14 बी के बाहर मोटरसाइकिल सिल्वर ग्रे रंग की होंडा शाइन एमपी 44 एमएफ 1652 को बीती रात 30 अप्रैल को खड़ी की थी। बाइक का हैंडल लॉक भी लगा हुआ था। रात 11 बजे तक मैंने अपनी गाड़ी देखी थी। लेकिन सुबह जैसे ही उठकर बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली। इसके बाद थाने में आवेदन भी दिया है। 
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बोहरा कॉलोनी के निवासी चोरों के आतंक से भयभीत है। कई बार लोगों के घरों के ताले टूट चुके हैं। चोरी की वारदातें हुई है। पिछले दिनों चोर कॉलोनी में घुस आए थे। जिनके सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए थे। पुलिस को शिकायतें भी की गई है। लेकिन एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ। लोगों में चोरों को लेकर इतना भय बैठ गया है कि निवासी अपना घर छोड़कर बाहर निकलने में डरने लगे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE