BREAKING NEWS
भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने पेश की.. <<     गुरुपूर्णिमा पर खरगोन गायत्री शक्तिपीठ में.. <<     खरगोन के नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार थमते ही पुलिस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 291.. <<     KHABAR : नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला खरगोन.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ तहसील के खजूरी पंथ क्षेत्र में.. <<     BIG REPORT : 23 महीने की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ा.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ.. <<     BIG NEWS : गुरु पूर्णिमा पर श्री शिव शक्ति आश्रम.. <<     KHABAR : भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने किया 11.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 11:51 am
BIG NEWS : फिर शर्मसार हुआ एमपी, 13 साल की मासूम और दोस्त श्याम, जब बुलाया जंगल में तो साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी से किया ये घिनौना काम, वारदात की भनक लगते ही उड़े खाकी के होश, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। देहार नदी में मृत मिली 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था। ज्यादा खून बहने की वजह से बच्ची बेहोश गई। मरा समझकर आरोपी उसे नदी में फेंक आए थे। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से एक मददगार है। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।


बच्ची बिलहरा से 20 अप्रैल को लापता हुई थी। परिजन ने बिलहरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद 23 अप्रैल को रानगिर की देहार नदी में उसका शव उतराता मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म और पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी से बच्ची की दोस्ती घटना से तीन दिन पहले ही हुई थी। आरोपियों को उनके घर से ही पकड़ा गया है।


19 की रात आए कॉल से पुलिस को मिली लीड
20 अप्रैल को शिकायत मिलने के बाद बिलहरा पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। वह मोबाइल नहीं रखती थी। पुलिस ने परिवार के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। 19 अप्रैल की रात आए एक कॉल पर संदेह हुआ। इस नंबर की लोकेशन रानगिर में मिली। पुलिस रानगिर में उस युवक तक पहुंच गई, जिसके नंबर से कॉल आया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। रोजाना लोग आते-जाते हैं। लड़की भी आई होगी। उसे नहीं पता कि लड़की कहां गई।


सीसीटीवी में परिचित के साथ बाइक पर दिखी लड़की
युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने रानगिर मेले में लगी दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। बच्ची दीपक पटेल (25) के साथ बाइक पर बैठी दिखी। पुलिस ने उसे बिलहरा से हिरासत में ले लिया। इस बीच बच्ची का शव देहार नदी में उतराता मिला।


दीपक ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची के मोहल्ले में ही रहता है। उसने रानगिर जाने का बोला तो ले गया था। रानगिर में वह बाइक से उतरकर चली गई थी। पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों के बयान लिए। पता चला कि बच्ची सैलून पर गई थी। 19 अप्रैल की रात जिस युवक से बात हुई थी, सैलून उसी का है। पुलिस ने सैलून से श्याम मिलन (19) निवासी पाटई को उठाया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपने एक और साथी अक्षय सेन (19) का नाम बताया।


बिलहरा पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल के मुताबिक, आरोपी श्याम ने पूछताछ में बताया कि बच्ची से उसकी पहचान चौत्र नवरात्र के मेले में हुई थी। 17 अप्रैल को बच्ची परिवार के साथ रानगिर मेले में आई थी। एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए थे। 18 अप्रैल की सुबह वह परिवार के साथ बिलहरा वापस गई।


19 अप्रैल की रात आरोपी श्याम से बात होने पर उसने मिलने के लिए उसे रानगिर बुलाया। 20 अप्रैल को बच्ची दीपक पटेल की मदद लेकर बाइक से रानगिर पहुंची। भीड़ में बाइक से उतरकर वह श्याम के सैलून पहुंची। यहां से श्याम उसे देहार नदी किनारे जंगल ले गया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अपने दोस्त को भी बुलाकर रेप कराया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी घबरा गए और उसे मरा समझकर नदी में फेंक आए।


दो दिन सैलून दुकान बंद रखी
वारदात के बाद आरोपी बिना किसी डर के घर में रह रहे थे। दो दिन तक उन्होंने अपनी सैलून की दुकान बंद रखी। पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची। वे घर पर ही मिले। पुलिस ने आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE