BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 6:31 pm
NEWS : एक साल पहले स्कूल में हुई चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड थाना क्षेत्र के ईडरा गांव के सरकारी स्कूल में एक साल पहले हुई चोरी की घटना का मंगलवाड़ थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के ईडरा के राउमा विद्यालय से एक साल पहले अज्ञात बदमाश कमरों के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए थे, जिसमे मंगलवाड़ थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई नंदलाल सैनी के जिम्मे कर एएसपी परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड रामसिंह उनि, एएसआई नंन्दलाल सैनी, हैड कानि देवीलाल, कानि संजय, राकेश व चन्द्रशेखर की टीम गठित कर बदमाशों की तलाश की गई।
पुलिस ने उक्त घटना में आरोपी नीमगाव पुलिस थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ़ निवासी 30 वर्षीय रामेश्वर लाल उर्फ रमेश पुत्र मांगीलाल बावरी को नामजद किया गया। आरोपी घटना के बाद से ही गिरफतारी से बचने के लिये भीलवाडा की तरफ चला गया था, तलाशी के दौरान आरोपी रामेश्वर लाल को भीलवाडा से गिरफतार किया जाकर प्रकरण में अनुसन्धान जारी है। पुछताछ करने पर आरोपी से और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE