BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 12:08 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर कल नीमच विधानसभा के इन गांवों का करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं में तूफानी जनसंपर्क को लेकर दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर 3 मई को नीमच विधानसभा में सघन जनसंपर्क करेगे। कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर नीमच विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो के साथ ही नीमच शहर मे भी जनसंपर्क कर जन आर्शिवाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान उनके साथ नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक सम्पत स्वरूप जाजू सहित वरिष्ठ नेतागण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष उनके साथ रहेगे।

यह जानकारी देते हुये लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर 3 मई को सुबह 9 बजे केलुखेडा, 9.30 बजे बामनिया, 10 बजे माल्या, 10.30 बजे पिपलिया व्यास, 11 बजे पलसोडा, 11.30 बजे विशनिया, दोपहर 12 बजे बोरदिया कला, 12.30 बजे मुंडला, 1 बजे छायन, 1.30 बजे सिरखेडा, 2 बजे ढाबा, 2.30 बजे लसुडी तंवर, 3 बजे जवासा, सायं 3.30 बजे बोरखेडी पानडी, 4 बजे पिपलोन, 4.30 बजे रेवली देवली, 5 बजे नीमच सीटी, 6 बजे इंदा नगर, 7 बजे ग्वाल टोली क्षेत्र में संघन जनसंपर्क करेगे।

अतः नीमच विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनो एवं आम नागरिको से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में गुर्जर के दौरा कार्यक्रम में भागीदारी करते हुये क्षेत्र में आगमन पर उनका आत्मीय भाव से स्वागत करे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE