BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 11:03 am
NEWS : अपहरण व फिरौती के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, युवक को दस्तयाब कर दो आरोपीयों को किया खाकी ने गिरफ्तार, बदमाशों ने मांगी थी 20 लाख रुपये की फिरौती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। करीब एक वर्ष पूर्व उधार दिए डेढ़ लाख रुपये पुनः नहीं लौटाने के लिए एक युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की मांग करने के मामले का कपासन थाना पुलिस ने अपहरण की घटना के 12 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को दस्तयाब कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शनिवार को कपासन थाना क्षेत्र के केसरखेड़ी गांव से दिनेश पुत्र हीरालाल पुर्बिया नामक युवक को खेत पर जाते समय दो व्यक्तियों द्वारा जबरन गाड़ी में अपहरण कर ले जाने का अपहृत युवक की माँ में कपासन थाने पर प्रकरण दर्ज कराया। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पुत्र का अपहरण कर 20 लाख रुपये की मांग की थी। 
घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी परबत सिंह, डीएसपी अनिल सारण के सुपरविजन व थानाधिकारी रतन सिंह पुनि के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई सुभाषचन्द्र, हैड कानि उगमाराम, कानि शोभा राम व साईबर सेल के हैड कानि राजकुमार सोनी, कानि प्रवीन कुमार द्वारा अपहृत युवक दिनेश पुर्बिया को चौहानों का कन्धारिया के पास बेडच नदी के जगलो से दस्तयाब किया गया। आरोपी गोराजी का निम्बाहेडा थाना कपासन निवासी 26 वर्षीय भैरूसिह राजपुत व मांदल्दा थाना चन्देरिया निवासी 31 वर्षीय जमनालाल पुत्र माधुलाल गुर्जर को गिरफतार किया गया। अपहरण में प्रयुक्त कार को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया। गिरफतारशुदा आरोपीयो से अनुसंधान जारी है।
पुलिस पुछताछ में अपहृत युवक दिनेश पुर्बिया ने शिवसिह राजपुत से डेढ़ लाख रूप्ये उधार लिये उसके ब्याज जोडकर शिव सिह ने बीस लाख रूपये प्राप्त करने के आशय से अपहरण कर मारपीट करना सामने आया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE