BREAKING NEWS
KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : फिर सामने आई जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, टीका लगाने के बाद नवजात बच्ची के शरीर में छोड़ी सुई, परिजनों ने किया हंगामा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। दरअसल चार दिन पूर्व एक नवजात को टीका लगाया गया था। आरोप है कि टीका लगाने के बाद स्टाफ ने लापरवाही करते हुए सुई को मासूम के शरीर में ही छोड़ दिया।

इस दौरान मासूम बच्ची करीब 3 दिन तक दर्द से तड़पती रही। वहीं परिजनों को समझ में नहीं आ रहा था कि बच्ची क्यों रो रही है। जब परिजनों ने बच्ची को गोद में उठाया तब बच्ची के शरीर में लगी सुई मां को चुभी। तब मां ने पैर के पिछले भाग में सुई को देखा। इसके बाद तुरंत सुई को निकाला और आज जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए लापरवाह स्टॉफ पर कार्रवाई करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी अनुसार फिरदौस बी पति वसीम शेख (22) वर्ष निवासी बड़ी मंडी नया बाजार को डिलीवरी के लिए 2 मई को जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां फिरदौस ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि उसी दिन सुबह 11 बजे मासूम बच्ची को टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने वालों काम मे लापरवाही बरती ओर सुई को बच्ची के शरीर मे ही छोड़ दिया। जिसके बाद से ही बच्ची लगातर रो रही थी। और परेशान हो रही थी।

वही हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और और परिजनों को समझा बूझकर शांत किया इसी दौरान जिला अस्पताल की डॉक्टर संगीता भारती पहुचीं ओर परिजनों को समझाइए दी। साथ ही उन्होंने माना कि सुई अंदर रह गई थी।

हालांकि उनका कहना था कि दो जगह सुई लगने के निशान है। यह सुई बच्ची के शरीर में कहां से आई हैं। यह जांच का विषय है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE