BREAKING NEWS
KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 3:47 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ प्रदेश की अब तक की दुसरी बडी कार्यवाई, 03 करोड़ के लगभग का 28 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर     

Share On:-

दलौदा। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुऐ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। इसी क्रम में आदर्श आचार आचरण संहिता के उल्लंघन करने वाले एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे असमाजिक तत्त्वों पर कडी निगरानी रखने हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा दो तस्करो से व्यवसायिक (भारी) मात्रा में 28 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 02 करोड 84 लाख रुपये मय ट्रक को जप्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2024 को थाना दलौदा पर पदस्थ कार्य सउनि नरेन्द्र मकवाना को प्राप्त मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये महु-नीमच हाईवे रोड कचनारा के यहा नाकाबन्दी कर आरोपीगण बलदेव सिंह पिता सुदागर सिंह जाति सिख जाट उम्र 60 सालनिवासी भग्ता भाई थाना दयालपुरा जिला भटिण्डा पंजाब, बुट्टा सिंह पिता हरवंश सिंह जाति मजवी सिख उम्र 51 साल निवासी धुडीक थाना अजितवाल जिला मोगा, पंजाब के कब्जे वाले एक टाटा कम्पनी का ट्रक जिसके आगे की नंबर प्लेट पर क्रमांक PB 05 AB 1399 व ट्रक के पीछे लगी नंबर प्लेट पर क्रमांक RJ 20 GA 6786 लिखे हुए के अन्दर से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये विधिवत तलाशी ली तो उक्त ट्रक के अंन्दर से 142 कट्टो से कुल 2840 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी गण बलदेव सिंह और बुट्टा सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा  घटना के संबध मे थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 246/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट 473 भादवि का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी बलदेव सिंह व आरोपी बुट्टा सिंह से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के स्त्रोतो संबंध मे पुछताछ जारी है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE