BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 5:30 pm
NEWS : पांच हजार रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार, राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में था एक साल से फरार, आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले पंजीबद्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने पुलिस थाना बेंगू अन्तर्गत उपकारागार पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के ईनामी एवं वांछित अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु जिला विशेष टीम व समस्त थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।  
इसी क्रम में जिला विशेष टीम में पदस्थापित ललित सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली की पुलिस थाना बेंगू के एक प्रकरण में फरार इनामी अपराधी मण्डावरी निवासी महेंद्र पुत्र रामेश्वर कंजर गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव के आसपास के इलाकों में छिपता फिर रहा है जो बेंगू की तरफ आने वाला है। जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से बेंगू थाना पुलिस को अवगत कराया जिस पर थाने से एएसआई हरिराम जाप्ते सहित पिपली तिराहे पर पहुंचे जहां महेन्द्र कंजर दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ते ने बड़ी मुश्किल से पीछा करके पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।  
इस मामले में था फरार-
दिनांक 21 मार्च 2023 को तात्कालिन उपकारापाल उपकारागार बेंगू गोपाल सिंह ने पुलिस थाना बेंगू पर रिपोर्ट दी कि मण्डावरी निवासी कमल पुत्र सुण्डा कंजर व महेंद्र पुत्र रामेश्वर कंजर दोनों जेल में निरुद्ध अशोक पुत्र रामदेवा कंजर व सहदेव पुत्र भरतरी से मिलने के लिए आये थे। मुलाकात करने आये उक्त दोनों व्यक्तियों ने राइफल धारी संतरी हनुमान मीणा के साथ छिनाझपटी कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। उक्त प्रकरण में पुलिस ने कमल पुत्र सुण्डा कंजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, किन्तु महेंद्र गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपता फिर रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले पंजीबद्व है। 
आरोपी महेंद्र कंजर पर जिले के बेंगू, पारसोली व बस्सी थाने के अलावा भीलवाड़ा व पाली जिले के विभिन्न थानों पर कुल 28 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 2 मामलों में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है एवं 22 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं वहीं एक मामले में अनुसंधान चल रहा है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE