BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 5:58 pm
KHABAR : घसुंडी बामनी में डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, समाजसेवी भूरालाल प्रजापति और पत्रकार अरुण यादव रहे मुख्य अतिथि, रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला, ये टीम बनी विजेता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्थानीय ग्राम घसुंडी बामनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालाजी क्रिकेट क्बल के तत्वावधान में दस दिवसीय डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच उत्साह और हर्षाेल्लास से भरपूर रहा, टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिसका फायनल मुकाबला मंगलवार की रात्रि 09 बजे से घसुंडी बामनी और रेवली देवली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर घसुंडी टीम ने पहले फिल्डिंग चुनी। निर्धारित 12 ओवर में रेवली देवली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 125 रन की शानदार पारी खेली। वही इस मुकाबले में घसुंडी बामनी टीम बल्लेबाजी करते हुवे 92 रन पर सिमट गई। बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट के अंतिम दिन हुए फायनल मुकाबले में समाज सेवी भूरालाल प्रजापति (डुंगलावदा) और पत्रकार अरूण यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, दोनों अतिथियों द्वारा विजेता टीम रेवलीकृदेवली को पुरूस्कार भेंट कर सम्मानित किया व विजेता टीम को बधाई शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बालाजी क्बल के सदस्य एवं कप्तान अनिल नागदा और घसुंडी के सरपंच पूर्व प्रकाश पुरोहित, रवि नागदा, शंभूलाल नागदा, विनोद नागदा सहित बडी संख्या में घसुंडी बामनी क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।आयोजन के सफल एवं शांति प्रिय ढंग से संपन्न होने पर आयोजकों ने खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों का तहेदिल से आभार प्रकट किया। साथ ही आगामी समय मे इस प्रकार के क्रिकेट आयोजनों को और अधिक भव्यता प्रदान करने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE