BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 11:15 am
NEWS : गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 70 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत लगातार कार्यवाही करते हुए प्लास्टिक के तीन कट्टों में कुल 69 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर अफीम डोडाचुरा परिवहन कर रहे एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गंगरार थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए दो दिनों में एनडीपीएस एक्ट की तीन कार्यवाहीयां की गई।  
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह जैतावत के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रविन्द्रप्रताप सिंह के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ कार्यवाही के तहत शुक्रवार दोपहर को थानाधिकारी गंगरार मोती राम पु.नि. पुलिस जाप्ता के साथ गश्त करते हुए बस स्टेशन गंगरार पहुंचे। जहां दो व्यक्ति व एक महिला तीनो अपने हाथो में प्लास्टिक के अलग अलग कट्टे लेकर बस में चढने के लिए इंतजार कर रहे थे। तीनों की गतिविधियां सदिग्ध लगने पर उन्हें यथास्थिती खडा रखा जाकर तीनो के कब्जेशुदा प्लास्टिक के कटटो की तलाशी ली तो तीनो प्लास्टिक के कट्टों में कुल 59 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ होना पाया गया। उक्त अफीम डोडा चुरा को जप्त कर मोके से तीनों आरोपियों पंजाब के पती बुढा दाखा थाना दाखा जिला लुधियाना निवासी 37 वर्षीय रणजीतसिंह पुत्र सिगरा सिंह मजबी सिख, मुलापुर अडडा दाखा थाना दाखा जिला लुधियाना निवासी 57 वर्षीय लता पत्नी डेनीयल रविदासीया सीख एवं बिजयपुर थाने के गोपालपुरा निवासी 20 वर्षीय भेरूलाल पुत्र प्रताप भील को गिरफ्तार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE