नीमच। जिले के थाना जावद अंतर्गत नयागांव की निवासी 30 वर्षीय नसीम ने स्वयं के दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम 5 बजे नयागांव के वार्ड नंबर आठ की नई आबादी की निवासी नसीम पति आरिफ पठान जाति मुसलमान ने अपने कमरे में गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। घटना के समय पति आरिफ जो कि हम्माली का काम करता है नीमच आया हुआ था। घर पर नसीम की 13 साल की गुड़िया थी। बताया जा रहा है कि नसीम मानसिक रोग से पीड़ित थी। नीमच जिला चिकित्सालय में नसीम के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।