मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21 मई 2024 को चोकी प्रभारी झार्डा उनि मनोज गर्ग द्वारा वाहन चेकिंग के दोरान मनासा रोड पर बालाजी मंदिर के पास झार्डा से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 44 जेड बी 2244 के चालक व लोकेश पिता जगदीश नागदा उम्र 24 साल निवासी ग्राम उचेड थाना मनासा जिला नीमच को चेक करते आरोपी के कब्जे से 2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत कार्यवाही कर आरोपीयों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 118/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से उक्त अफीम के स्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।