BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 5:40 pm
NEWS : मंगलवाड़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही, 1.150 ग्राम एमडीएमए सहित एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 1.150 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया  है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पर्वत सिंह, वृताधिकारी बड़ीसादड़ी डाॅ कृष्णा सामरिया के निर्देशन में थानाधिकारी राम सिंह उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल करनल सिंह, संजय व जगदीश ने चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लाइन नेशनल हाईवे पर थाने के सामने पुलिया के नीचे नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसके पास 1.150 ग्राम एमडीएमए मिली। पुलिस ने एमडीएमए व मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी डूंगला थाने के अरनेड निवासी देवनारायण उर्फ काना पुत्र खेमराज जणवा को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE