धार। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह निर्देशन में जिले के मनावर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंगार एवं पुलिस टीम ने बड़ा वाहन चोर गिरोह पकड़ा है। लम्बे समय से सक्रिय बाइक चोर गैंग को पकड़ते हुए पुलिस ने आमघाटा के कुख्यात बदमाश जितेंद्र वास्कले के कब्जे से चोरी की हुई 8 मोटरसाइकिल जब्त की तथा एक मोबाइल एवं 10 किलोग्राम तांबे के तार जब्त करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
निरीक्षक सिंगार पूर्व में मन्दसौर तथा नीमच जिलें में पदस्थ रहकर अपनी बेहतरीन कार्यशैली से पुलिस सेवाए दे चुके है