मंदसौर। जिले के मेडिकल कॉलेज के सामने आज दोपहर में भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में नीमच जिले के ग्राम खड़ी निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला का पति बुरी तरह घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरूवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज के सामने से बाइक पर पति-पत्नी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक- पीबी 11 डीडी 7291 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नीमच जिले के ग्राम खड़ी थाना कुकड़ेश्वर निवासी महिला ममता सुथार उम्र 45 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर करीब 45 मिनिट देरी से पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से महिला के शव को अस्पताल ले जाया गया। वहीं ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।