BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 10:56 am
KHABAR : शहर के दशहरा मैदान में शेख मसूदी समाज के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मप्र-राजस्थान की टीमें ले रही भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शेख मसूदी समाज नीमच के तत्वाधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार 25 मई से 26 मई तक होगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी को अमलीजामा पहनाया गया है सामाजिक स्तर पर होने वाले इस आयोजन की जानकारी देते हुए समाजसेवी मसूदी समाज के प्रवक्ता पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि नीमच में शनिवार 25 मई से रविवार 26 मई 2024 तक मसूदी समाज नीमच के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शहर के दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान की आठ टीमें हिस्सा ले रही है जो कि क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए अपनी खेल कला का प्रदर्शन करेगी । वहीं आयोजन को लेकर  मसूदी ने कहा कि आमतौर पर आधुनिकता के युग मे सोश्यल मिडिया और इंटरनेट के जरिये लोग अपना समय व्यतीत कर रहे है लेकिन क्रिकेट का भी फुटबाल की तरह एक जुनून पिछले कुछ वर्षाे से लोगों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है जिसको देखते हुए समाज ने भी वर्तमान मे विभिन्न समाजों मे होने वाले आयोजनों की तर्ज पर शेख मसूदी समाज के नाम को भी बुलन्दियों पर ले जाने के उद्धेश्य से पूर्व मे भी समाज हित मे कई अच्छे कार्य किये है जिससे कि समाज का नाम विशेषकर नीमच शहर का नाम गोरान्वित हुआ है। इसी कड़ी मे अब शेख मसूदी समाज ने भी युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के उद्धेश्य से क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन दो दिवसीय आज शनिवार से किया जा रहा है। निसंदेह उसके साकारात्मक परिणाम तो सामने आयेगे ही वहीं ये भी तय है कि नीमच अंचल मे जो मसूदी समाज की प्रतिभाऐं छुपी हुई है वे भी सामने आयेगी इससे इंनकार नहीं किया जा सकता है। 
जी साबिर मसूदी में कहा कि दो दिवसीय आयोजन का समय प्रातः 7 बजे से ढलती शाम तक आयोजित होंगे। जिसमें भाग लेने वाली टीमें अपने खेल कला का प्रदर्शन कर नीमच के क्रिकेट प्रेमी लोगों को आनंदित करेंगी वहीं शहर की जनता क्रिकेट खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE