BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 11:08 am
BIG BREAKING : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा और दोपहर का समय, जब महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा तो..., पीहर पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, फिर किया चक्काजाम, ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही दौड़े एसडीओपी व थाना प्रभारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल के साथ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरखेड़ा दांतोली में कल शुक्रवार दोपहर में एक 24 साल की महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए आज शनिवार सुबह सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर चक्काजाम कर दिया था। बड़ी संख्या में महिला के परिजन व ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीओपी व मनासा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश दी। इसके बाद परिजन पीएम के लिए राजी हुए।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की पैनल द्वारा महिला का पीएम किया गया। पुलिस ने पीहर पक्ष की शिकायत पर मामला जांच में लिया है।  

 

नारायणगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले रायखेड़ा निवासी मृतक महिला के भाई लवकुश गरासिया ने बताया कि मेरी बहन के साथ आए दिन किसी ना किसी बात पर उसका पति कप्तान बंजारा मारपीट कर प्रताड़ित करता था। साथ ही रूपयों की मांग भी करता था। ससुराल पक्ष के लोग कल शुक्रवार को उसकी हत्या कर मनासा शासकीय अस्पताल लेकर आए और वहीं छोड़कर चले गए। जैसे ही हमे घटना की सूचना मिली तो शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचे, लेकिन ससुराल पक्ष से वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने मनासा शासकीय अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया और महिला का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। पुलिस ने महिला के पति कप्तान बंजारा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं ढाई साल की बालिका को परिजनों के सुपूर्द किया है। उसके बाद चक्काजाम खोला गया।

एसडीओपी विमलेश उईके ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर पैनल के आधार पर पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। समझाइश के बाद परिजन महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE